रायपुर,22 सितम्बर 2026

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के महिला संगठन ने रायपुर मंडल के डीआरएम दयानंद को ज्ञापन सौंपकर रेलवे से यात्रियों की सुविधा और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने से जुड़ी मांगें रखीं।

पार्टी पदाधिकारियों ने मांग की कि हरेली, तीजा, पोरा, बस्तर दशहरा और राज्य स्थापना दिवस जैसे प्रमुख अवसरों पर प्रदेश के रेलवे स्टेशनों में छत्तीसगढ़ी लोकगीत बजाए जाएं। उनका कहना है कि इससे स्थानीय लोककला को सार्वजनिक मंच मिलेगा और दूसरे राज्यों से आने वाले यात्री भी छत्तीसगढ़ की संस्कृति से परिचित हो सकेंगे।

नवरात्र में स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग

ज्ञापन में आगामी शारदीय नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख शक्तिपीठों तक विशेष ट्रेनें चलाने की मांग भी की गई है। पार्टी ने बम्लेश्वरी माता मंदिर डोंगरगढ़, महामाया मंदिर रतनपुर, खल्लारी माता महासमुंद और चंडी माता बागबाहरा जैसे धार्मिक स्थलों के लिए विशेष रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

प्रतिनिधियों ने रायपुर मंडल से नवरात्र के दौरान स्पेशल ट्रेन शुरू करने के साथ ही इस संबंध में बिलासपुर मंडल को भी प्रस्ताव भेजने की मांग की है।

पार्टी के महिला संगठन का कहना है कि त्योहारों के दौरान अतिरिक्त ट्रेनें चलने से श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी और प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts