रायपुर,12 सितंबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 12 सितंबर 2026, शनिवार को रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की शुरुआत सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से होगी। इसके बाद वे न्यू सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से प्रस्थान करेंगे और सुबह 11:30 बजे न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन पहुंचेंगे। यहां उ.प्र. ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 1 बजे न्यू सर्किट हाउस से प्रस्थान कर मुख्यमंत्री करीब 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सेक्टर-24, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2:30 से 4 बजे तक ‘तीज त्योहार’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम
शाम 4:10 बजे मुख्यमंत्री निवास, सेक्टर-24 से प्रस्थान कर मुख्यमंत्री 4:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरीयाखुर्द, रायपुर पहुंचेंगे। यहां शाम 4:30 से 5 बजे तक आरक्षित कार्यक्रम निर्धारित है।
इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय से प्रस्थान कर 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन लौटेंगे।
कवि सम्मेलन एवं प्रखर सम्मान समारोह में होंगे शामिल
रात्रि में मुख्यमंत्री का एक और महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। रात 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर वे करीब 9:40 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह, मेडिकल कॉलेज, रायपुर पहुंचेंगे।
यहां रात 9:40 से 10:30 बजे तक “कवि सम्मेलन एवं प्रखर सम्मान समारोह-2026” आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात 10:30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह से प्रस्थान कर मुख्यमंत्री करीब 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे।



