बस्तर दशहरा में अनोखी बेल पूजा की परंपरा, जोड़ी बेल फल से जुड़ी है मां दंतेश्वरी और मां माणिकेश्वरी की कथा
बस्तर दशहरा की सदियों पुरानी बेल पूजा की रस्म सरगीपाल गांव में पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। मान्यता है कि जोड़ी बेल फल के माध्यम से मां दंतेश्वरी और मां माणिकेश्वरी को पर्व में शामिल होने का न्योता दिया जाता है।



