भाठागांव बस स्टैंड में विवाद के बाद हेल्पर पर हमला, नुकीली चीज से गले और कंधे पर वार का आरोप
रायपुर के भाठागांव बस स्टैंड में सो रहे बस हेल्पर के साथ मारपीट और नुकीली वस्तु से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत देकर आरोपी पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
रायपुर में गर्भवती पत्नी से विवाद के बीच साली पर चाकू से हमला, पुलिस जांच में जुटी
रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर अपनी गर्भवती पत्नी से झगड़े के बीच साली पर चाकू से हमला करने का आरोप लगा है। घायल महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर में युवक पर जानलेवा हमला: शीतला मंदिर के पास पत्थर से सिर फोड़ा, पुरानी रंजिश में वारदात
रायपुर के आमापारा शीतला मंदिर के पास पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने पहले मारपीट की और फिर पत्थर से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



