सूरजपुर,16 सितम्बर 2026

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपने परिजनों पर मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। गणेशपुर गांव की रहने वाली बुजुर्ग महिला किसी तरह जनपद कार्यालय पहुंचीं और अधिकारियों से परिजनों से बचाने की गुहार लगाई। मामले की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

गर्म पानी डालने का आरोप

बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया कि परिजनों द्वारा उनके साथ मारपीट की जाती है और गर्म पानी भी डाला गया। इस घटना में उनकी पीठ झुलसने की बात सामने आई है। वहीं आंख के ऊपर चोट लगने से खून बह रहा था। घटना के बाद महिला ने अधिकारियों के सामने अपनी आपबीती बताई और मदद की गुहार लगाई।

अधिकारियों ने थाना प्रभारी को दी जानकारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने इसकी जानकारी संबंधित थाना प्रभारी को दी है और मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। महिला को प्राथमिक रूप से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इस बीच बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने साथ हुई कथित प्रताड़ना को लेकर न्याय की गुहार लगाती नजर आ रही हैं।

हालांकि, बुजुर्ग महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना की वास्तविक स्थिति क्या है और आरोपों में कितनी सच्चाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts