मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से महिलाओं को रजिस्ट्री शुल्क में 50 प्रतिशत छूट, स्वतः नामांतरण से मिली राहत
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले की सुनीता को जमीन की रजिस्ट्री में 50 प्रतिशत पंजीयन शुल्क छूट से 3,940 रुपये की बचत हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लागू स्वतः नामांतरण सुविधा से उन्हें राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी राहत मिली।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सरगुजा में कार्यों की समीक्षा कर त्योहारों से पहले सड़क मरम्मत के निर्देश
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंबिकापुर में सरगुजा-सूरजपुर के विकास कार्यों की समीक्षा कर त्योहारों से पहले सड़क मरम्मत और योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी पर बड़ा वार: दो जिलों से 341 KG गांजा जब्त, कई आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ सूरजपुर और सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल करीब 341 किलो गांजा जब्त किया है। कई आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
भटगांव के 7 धान उपार्जन केंद्र होंगे सुविधा-संपन्न, 69.58 लाख रुपए की स्वीकृति
भटगांव विधानसभा क्षेत्र के 7 धान उपार्जन केंद्रों में पक्के फड़ निर्माण और समतलीकरण के लिए 69.58 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। प्रत्येक केंद्र पर 9.94 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर, अंबिकापुर और बिश्रामपुर के दौरे पर, Cancer Conclave और Agra Mahakumbh कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 19 सितंबर को रायपुर, अंबिकापुर और बिश्रामपुर के दौरे पर रहेंगे। वे नवा रायपुर में BMC Chhattisgarh Cancer Conclave और अंबिकापुर में 'आगरा महाकुंभ 2026' कार्यक्रम में शामिल होंगे।
‘परिजन करते हैं मारपीट, खौलता पानी भी उड़ेला…’ 90 साल की बुजुर्ग महिला ने लगाई न्याय की गुहार
सूरजपुर के गणेशपुर गांव में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने परिजनों पर मारपीट और गर्म पानी डालने का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने महिला को अस्पताल भेजकर संबंधित थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग की है।
सरगुजा संभाग में सड़क विकास को मिली बड़ी सौगात: 6 जिलों में 44 सड़क कार्यों के लिए ₹1,093.73 करोड़ मंजूर
सरगुजा संभाग के सभी 6 जिलों में 44 मुख्य सड़क कार्यों के लिए ₹1,093.73 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। फोरलेन, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और पुल-पुलिया निर्माण से कनेक्टिविटी, व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी।
सिंचाई योजनाओं को मिली रफ्तार, 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रुपये स्वीकृत
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड़ 43 लाख 95 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। इन कार्यों से कई जिलों में हजारों हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और सुधार को गति मिलेगी।
भटगांव विधानसभा के 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' के तहत भटगांव विधानसभा क्षेत्र के 97 गांवों में 11.62 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत विस्तार किया जाएगा।
सूरजपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
सूरजपुर जिले के शिवप्रसाद नगर रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को आशंका है कि युवक की चलती ट्रेन से गिरने से मौत हुई है, हालांकि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।



