रायपुर,24 जुलाई 2026
मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में राज्यों को पूंजीगत निवेश हेतु विशेष सहायता योजना (SASCI) 2026-27 के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे सुधार कार्यों और उनके क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य सचिव ने सभी विभागों को लंबित कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से विभागवार मासिक कार्ययोजना तैयार करने तथा उसके अनुरूप कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा, ताकि योजना के तहत तय लक्ष्यों को समय पर हासिल किया जा सके।
समीक्षा के दौरान SASCI 2026-27 के तहत जारी दिशा-निर्देशों और विभिन्न परिचालन गाइडलाइंस के अनुरूप विभागवार सुधार कार्यों की प्रगति, अब तक की उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध लक्ष्य-पूर्ति और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभाग निर्धारित समयसीमा का पालन करते हुए सुधार कार्यों को गति दें, ताकि योजना के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।



