रायपुर, 24 जून 2026

राजधानी के रावाभाठा क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब हृदयलाल चौक स्थित ESIC अस्पताल के पास तालाब किनारे एक विकसित भ्रूण मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इसी स्थान पर भ्रूण मिलने की यह दूसरी घटना है। लोगों ने आशंका जताई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति भ्रूण को यहां फेंककर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

सूचना मिलने पर खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि भ्रूण यहां कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं।

स्थानीय नागरिकों ने मामले की गंभीर जांच की मांग करते हुए कहा कि बार-बार इस तरह की घटनाएं सामने आना चिंताजनक है। लोगों का कहना है कि यदि यह दूसरी घटना है तो प्रशासन को विशेष निगरानी रखते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संबंधित तथ्यों को जुटाने में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts