राजनांदगांव, 18 जुलाई 2026

राजनांदगांव-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भानपुरी नदी के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खराब होकर खड़ी पिकअप वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दुर्ग निवासी एक परिवार डोंगरगढ़ से दर्शन कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान लालबाग थाना क्षेत्र के भानपुरी नदी के समीप उनकी पिकअप अचानक खराब हो गई। वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर उसमें सवार लोग उसकी मरम्मत कर रहे थे, तभी नागपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के पास मौजूद लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लालबाग थाना पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts