रायपुर,4 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 2 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। निजी स्कूल बस की चपेट में आने से बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय बस्तीवासी विधानसभा थाना पहुंच गए। लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस ने मामले में बस चालक और कंडक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts