धमतरी, 26 जून 2026

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अनिल सोनी के रूप में हुई है, जो ब्राह्मण पारा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उसकी पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद से वह लगातार मानसिक तनाव में रह रहा था। आशंका है कि इसी सदमे के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।

घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts