CM विष्णु देव साय की रणनीति से ‘धान का कटोरा’ हो रहा समृद्ध, कृषि में नई ऊर्जा का संचार

CM विष्णु देव साय की रणनीति से ‘धान का कटोरा’ हो रहा समृद्ध, कृषि में नई ऊर्जा का संचार

रायपुर, 18 जून 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग को बढ़ावा देकर किसानों की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने की पहल की जा रही है।

नैनो उर्वरक बने किसानों के लिए वरदान

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार 500 मिलीलीटर की एक बोतल नैनो उर्वरक लगभग 50 किलो पारंपरिक उर्वरक के बराबर प्रभावी मानी जाती है। इससे किसानों को कम लागत में बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। नैनो उर्वरक पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने में भी सहायक हैं।

खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध

राज्य सरकार के प्रयासों से खरीफ सीजन 2026 के लिए छत्तीसगढ़ को 15.55 लाख मीट्रिक टन उर्वरक आवंटित किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में 9.29 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का स्टॉक उपलब्ध है, जो किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है।

लागत घटेगी, आय बढ़ेगी

नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के उपयोग से किसानों का उर्वरक खर्च कम हो रहा है। कृषि विभाग किसानों को इनके वैज्ञानिक उपयोग की जानकारी भी दे रहा है, जिससे कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके।

फसल विविधीकरण पर भी जोर

राज्य सरकार धान के साथ-साथ दलहन, तिलहन, ऑयल पाम, मखाना और मसाला फसलों को बढ़ावा दे रही है। इससे किसानों की आय के नए स्रोत विकसित हो रहे हैं और कृषि क्षेत्र अधिक स्थायी बन रहा है।

कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त निगरानी

उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला स्तर पर निगरानी समितियों और उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। वितरण व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

कृषि क्रांति की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़

राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे “कृषि क्रांति की ओर एक कदम” अभियान के माध्यम से किसानों को नैनो उर्वरकों और आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाते हुए कृषि क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *