रायपुर,7 सितम्बर 2026

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सोमवार को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया। जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली।

राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने जस्टिस कृष्ण राम महापात्र को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मुख्य सचिव विकासशील समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह में न्यायपालिका और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण लोग भी उपस्थित रहे।

पहले कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभाल रहे थे संजय अग्रवाल

जस्टिस कृष्ण राम महापात्र की नियुक्ति के साथ ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को अब स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। इससे पहले जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के बाद अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायिक प्रशासन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts