छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2026 को हाईकोर्ट में चुनौती, राज्य सरकार से तीन सप्ताह में जवाब तलब
छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2026 और नियम 2026 को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिका पर सुनवाई करते हुए युगल पीठ ने राज्य सरकार से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।
HC का सख्त रुख: 9 महीने आदेश नहीं माना, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को अवमानना नोटिस, मांगा जवाब
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के आदेश का करीब नौ महीने तक पालन नहीं होने पर आबकारी कमिश्नर पीएस एल्मा और अपर आबकारी आयुक्त पीएल साहू को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कोर्ट ने तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।
चीफ जस्टिस के. आर. मोहपात्रा के सम्मान में ओवेशन, बोले- सभी के सहयोग से हाईकोर्ट की न्याय के प्रति प्रतिबद्धता होगी और मजबूत
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश जस्टिस के. आर. मोहपात्रा के सम्मान में ओवेशन आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से हाईकोर्ट न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा तथा पक्षकारों के विश्वास और अपेक्षाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा।
कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने सोमवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
छत्तीसगढ़ के एडवोकेट जनरल विवेक शर्मा बने सीनियर एडवोकेट, हाईकोर्ट ने दी मंजूरी
छत्तीसगढ़ के एडवोकेट जनरल विवेक शर्मा को हाईकोर्ट की फुल कोर्ट ने सीनियर एडवोकेट के रूप में नामित किया है। रजिस्ट्रार जनरल के हस्ताक्षर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है और पदनाम तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को जल्द मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस कृष्णा राम महापात्रा के नाम की सिफारिश
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे। उनके बाद ओडिशा हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस कृष्णा राम महापात्रा को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिफारिश की है।
सुप्रीम कोर्ट से देवेंद्र यादव को झटका, SLP खारिज; 31 अगस्त से हाईकोर्ट में नियमित सुनवाई
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को 2023 विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी SLP खारिज कर दी है। अब पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय की चुनाव याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 31 अगस्त 2026 से नियमित सुनवाई होगी।
मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने दुर्ग में नए न्यायालय भवन का किया भूमिपूजन, डिजिटल न्याय व्यवस्था को भी मिली नई रफ्तार
मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने दुर्ग में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में 'संधि सेतु' पुस्तक का विमोचन और कैशलेस फाइन पेमेंट, AFR मोबाइल एप तथा कोर्ट फीस टिकट जनरेशन सिस्टम जैसी डिजिटल न्यायिक पहलों का शुभारंभ भी हुआ।
CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कृषि शिक्षक भर्ती में B.Ed से छूट की मांग खारिज, 65 अभ्यर्थियों को झटका
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कृषि शिक्षक भर्ती में B.Ed की अनिवार्यता से एकमुश्त छूट देने की मांग को खारिज कर दिया। 65 अभ्यर्थियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि भर्ती की पात्रता और शैक्षणिक योग्यता तय करना सरकार का अधिकार है।



