जशपुर,09 जून 2026

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुरंगपानी से पथलगांव जा रही ओम ट्रैवल्स की बस अचानक बागबहार थाना क्षेत्र के खाडामाचा के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई

हादसे के समय बस में करीब 15 यात्री सवार थे, जिनमें से 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और रेस्क्यू में मदद करते हुए यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार हादसे के बाद टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बस ब्रेक फेल होने, तेज रफ्तार या सड़क की स्थिति में से किस कारण से अनियंत्रित हुई।

प्रशासन ने बताया कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts