स्पोर्ट्स डेस्क, 4 जुलाई 2026

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे भारत-इंग्लैंड दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले की सबसे बड़ी खबर 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू है। उन्हें संजू सैमसन की जगह अंतिम एकादश में मौका दिया गया है।

मैच से पहले तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू कैप सौंपी। युवा बल्लेबाज के डेब्यू को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में काफी उत्साह देखने को मिला। वहीं, पहला टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, ऐसे में दोनों टीमें इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरी हैं।

भारत की प्लेइंग-11: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts