नई दिल्ली,5 अगस्त 2026
सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला। हालिया गिरावट के बाद अब घरेलू और वैश्विक बाजार दोनों में कीमती धातुओं की चमक लौट आई है। बढ़ती कीमतों ने निवेशकों और खरीदारों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
Comex पर सोना करीब 1.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,277.10 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। वहीं चांदी में 3.03 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और इसकी कीमत 62.070 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करती रही।
घरेलू वायदा बाजार MCX पर भी तेजी का रुख बना रहा। सोना करीब 1,989 रुपये की बढ़त के साथ 1,46,288 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी की कीमत 4,647 रुपये बढ़कर 2,26,262 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।
सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना लगभग 1,46,811 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना करीब 1,34,255 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना लगभग 1,09,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा। वहीं चांदी का भाव करीब 2,27,040 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजार में बढ़ती मांग, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संकेतकों और निवेशकों की खरीदारी के चलते सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में भी बाजार की चाल वैश्विक परिस्थितियों पर निर्भर रहेगी।



