भिलाई,6 नवम्बर 2026

छत्तीसगढ़ के भिलाई में शुक्रवार को छावनी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जगदंबा फोम के गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना में सोफे, गद्दे और अन्य फोम सामग्री पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के लिए लगातार प्रयास शुरू किए। आग की लपटों के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग लगने के कारणों का पता नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी मिलने पर छावनी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

गोदाम में रखे सामान को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts