पंडरी में होम डेकोरेशन शॉप में लगी आग, चौथी मंजिल पर रखा फर्नीचर जलकर राख, लाखों के नुकसान की आशंका
रायपुर के पंडरी क्षेत्र में सिटी सेंटर मॉल के पास महालक्ष्मी मार्केट की चौथी मंजिल पर स्थित होम डेकोरेशन शॉप में भीषण आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग से फर्नीचर जलकर राख हो गया और लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।
रायपुर के उरला इंडस्ट्रियल एरिया की पोदवाल टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दूर-दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार
रायपुर के उरला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पोदवाल टायर फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। आसमान में दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई दिया। टार के रिसाव से आग लगने की आशंका है। दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। नुकसान और जनहानि को लेकर आधिकारिक जानकारी
हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग: ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, दमकल टीम ने संभाला मोर्चा
भिलाई के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। ऊंची लपटें और धुआं देखकर इलाके में हड़कंप मच गया।
रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, अस्पताल में मची अफरा-तफरी
रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल (मेकाहारा) के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया।
दिल्ली में भीषण अग्निकांड: पांच मंजिला इमारत में आग, 3 की मौत; 8 लोगों को किया गया रेस्क्यू
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में पांच मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए। दमकल विभाग ने अभियान चलाकर 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
Raipur Bank Fire: सेंट्रल बैंक के जोनल ऑफिस में लगी आग, कर्मचारियों में मचा हड़कंप, दमकल टीम मौके पर
रायपुर के बॉम्बे मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस में शनिवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।



