रायपुर,7 सितंबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज कार्यक्रम
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार, 7 सितंबर 2026 को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से प्रस्थान के साथ होगी।
मुख्यमंत्री दोपहर 1:25 बजे लोक भवन, छत्तीसगढ़ मंडपम पहुंचेंगे। यहां वे 1:30 बजे से 2:15 बजे तक शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। समारोह के बाद मुख्यमंत्री 2:20 बजे लोक भवन से प्रस्थान कर दोपहर 2:25 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री निवास से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के लिए रवाना होंगे। वे 3:15 बजे ऑडिटोरियम पहुंचेंगे और यहां आयोजित रायपुर संभाग प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।
यह कार्यक्रम दोपहर 3:15 बजे से 4:15 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 4:15 बजे ऑडिटोरियम से प्रस्थान कर 4:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम फिर आरक्षित रहेगा।
CM Today Schedule | 7 सितंबर 2026
- 1:20 PM: मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान
- 1:25 PM: लोक भवन, छत्तीसगढ़ मंडपम आगमन
- 1:30–2:15 PM: शपथ ग्रहण समारोह
- 2:25 PM: मुख्यमंत्री निवास वापसी
- 3:00 PM: मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान
- 3:15–4:15 PM: रायपुर संभाग प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन
- 4:30 PM: मुख्यमंत्री निवास वापसी एवं आरक्षित कार्यक्रम



