रायपुर,2 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार, 2 अगस्त 2026 को राजधानी रायपुर में आयोजित दो प्रमुख कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री 9:30 बजे होटल बेबीलोन इंटरनेशनल पहुंचेंगे, जहां 9:30 बजे से 10:15 बजे तक “State Level Workshop Strengthening Digital Justice Through New Criminal Laws” में शामिल होंगे। इस कार्यशाला का उद्देश्य नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और डिजिटल न्याय प्रणाली को मजबूत करना है।

इसके बाद मुख्यमंत्री 10:25 बजे लोक भवन, रायपुर पहुंचेंगे और 10:30 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित “नशामुक्त युवा फोर्स–विकसित भारत संकल्प अभियान” में शामिल होंगे। इस अभियान के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त समाज निर्माण और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर में लोक भवन से प्रस्थान कर मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts