रायपुर,20 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज, 20 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के दौरे पर रवाना होंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 5:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस रायपुर से कार द्वारा स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 6 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वह शाम 6:40 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E 2039 से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री रात 8:40 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, नई दिल्ली पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वह रात 8:50 बजे कार द्वारा छत्तीसगढ़ सदन के लिए रवाना होंगे और रात 9:20 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts