रायपुर,29 जुलाई 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का 29 जुलाई 2026 (बुधवार) का आधिकारिक दौरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज रायगढ़ जिले के विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे गुरु दर्शन, पूजा-अर्चना और संतों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 11:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 12:10 बजे जिंदल एयरस्ट्रिप, रायगढ़ पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 12:15 बजे कार से रवाना होकर 12:35 बजे ग्राम पंचायत बनोरा स्थित अधोर आश्रम पहुंचेंगे। यहां 12:35 बजे से 1:35 बजे तक वे गुरु दर्शन एवं पूजन करेंगे तथा संतों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 1:35 बजे आश्रम से रवाना होकर 1:45 बजे कैलाशपति धाम स्थित मनकामेश्वर शिव मंदिर, पंडरीपानी पहुंचेंगे। यहां 1:45 बजे से 2:15 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। इस दौरान वे भगवान शिव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 2:15 बजे पंडरीपानी से रवाना होकर 2:25 बजे श्री सत्यनारायण बाबा, कोसमनारा पहुंचेंगे। यहां 2:25 बजे से 2:55 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। इस दौरान वे श्री सत्यनारायण बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 2:55 बजे कोसमनारा से रवाना होकर 3:10 बजे जिंदल एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे। यहां से 3:15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और 4:15 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद कार से रवाना होकर 4:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे।
कार्यक्रम में यह भी उल्लेख किया गया है कि 29 जुलाई 2026 के शेष कार्यक्रम अलग से जारी किए जाएंगे।



