रायपुर,9 नवम्बर 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 9 नवंबर 2026 का दौरा कार्यक्रम जारी हो गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निवास से रवाना होकर रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम भुईयापानी पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 1:10 बजे से 3:10 बजे तक आरक्षित कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।

बगिया से हेलीकॉप्टर द्वारा रायगढ़ के लिए होंगे रवाना

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 12:30 बजे बगिया स्थित अपने निवास से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:35 बजे बगिया हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 12:40 बजे हेलीकॉप्टर से रायगढ़ जिले के लैलूंगा के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री सिरकीनारा स्कूल ग्राउंड स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे दोपहर 1:05 बजे कार द्वारा ग्राम भुईयापानी के लिए प्रस्थान करेंगे और 1:10 बजे ग्राम भुईयापानी पहुंचेंगे।

ग्राम भुईयापानी में दो घंटे का कार्यक्रम आरक्षित

मुख्यमंत्री का ग्राम भुईयापानी में दोपहर 1:10 बजे से 3:10 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद दोपहर 3:10 बजे वे ग्राम भुईयापानी से कार द्वारा सिरकीनारा स्कूल ग्राउंड हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। 3:15 बजे हेलीपैड पहुंचने के बाद 3:20 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले के बगिया के लिए प्रस्थान करेंगे।

शाम 3:50 बजे बगिया स्थित निवास पहुंचेंगे सीएम

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 3:40 बजे बगिया हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 3:45 बजे कार द्वारा अपने निवास के लिए रवाना होंगे और शाम 3:50 बजे बगिया स्थित निज निवास पहुंचेंगे। इसके बाद का समय आरक्षित रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts