CM TODAY SCHEDULE:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रायगढ़ के लैलूंगा पहुंचेंगे, ग्राम भुईयापानी में दो घंटे रहेंगे
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 9 नवंबर का दौरा कार्यक्रम जारी हो गया है। सीएम आज जशपुर के बगिया से हेलीकॉप्टर द्वारा रायगढ़ जिले के लैलूंगा स्थित ग्राम भुईयापानी पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1:10 से 3:10 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। शाम 3:50 बजे वे वापस बगिया स्थित अपने निवास पहुंचेंगे।



