रायपुर, 17 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सोमवार, 17 अगस्त 2026 का कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री जशपुर जिले के ग्राम बगिया से रवाना होकर हेलीकॉप्टर के माध्यम से रायपुर पहुंचेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3:00 बजे जशपुर जिले के ग्राम बगिया, विकासखंड कांसाबेल स्थित निज निवास से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 3:05 बजे वे ग्राम बगिया के हेलिपैड पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री 3:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक शाम 4:25 बजे उनका रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलिपैड पर आगमन होगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री 4:30 बजे कार द्वारा पुलिस ग्राउंड हेलिपैड से प्रस्थान करेंगे और शाम 4:35 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास, रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम में इसके बाद मुख्यमंत्री निवास में आरक्षित समय निर्धारित है।



