अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में CM साय ने किया योगाभ्यास, कहा- योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में CM साय ने किया योगाभ्यास, कहा- योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं

अंबिकापुर, 21 जून 2026

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने हजारों लोगों के साथ योग किया और प्रदेशवासियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सशक्त आत्मबल का आधार है। यह व्यक्ति को जीवन की चुनौतियों का सामना धैर्य, संतुलन और सकारात्मक सोच के साथ करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, ताकि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति निरोगी जीवन की ओर अग्रसर होता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में जनभागीदारी देखने को मिली और पूरा मैदान योगमय माहौल में नजर आया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक रामकुमार टोप्पो सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने योग के महत्व को बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *