रायपुर,19 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह फैसला कॉलेजियम की 18 अगस्त 2026 को हुई बैठक में लिया गया।

इन तीन न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी

कॉलेजियम की मंजूरी के बाद संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए जाने का रास्ता साफ हो गया है।

कॉलेजियम ने बैठक में इन तीनों न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। अब निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया जाएगा।

हाईकोर्ट में न्यायिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यों के संचालन और लंबित मामलों की सुनवाई को गति मिलने की उम्मीद है। कॉलेजियम की सिफारिश के बाद अब आगे की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts