रायपुर, 21 सितंबर 2026
छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूल-कॉलेजों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार 16 जून 2026 से 31 मार्च 2027 तक चलने वाले शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को अलग-अलग अवसरों पर कुल 15 दिनों का अवकाश मिलेगा।
यह अवकाश व्यवस्था शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ D.Ed, B.Ed और M.Ed से संबंधित शिक्षण संस्थानों पर भी लागू होगी।
दशहरा पर 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक 5 दिन, दीपावली पर 5 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक 5 दिन और शीतकालीन अवकाश के तहत 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक 5 दिन की छुट्टी रहेगी।
इस तरह शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कुल 15 दिनों का अवकाश मिलेगा। छुट्टियों की तारीखें जारी होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों को आगामी छुट्टियों की योजना बनाने में सुविधा होगी।


