धमतरी, 16 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मवेशी तस्करी का मामला सामने आया है। भखारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 मवेशियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

जानकारी के मुताबिक, 5 मवेशियों को भूखे-प्यासे रखकर ई-रिक्शा में ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा था। उन्हें भानपुर की ओर ले जाने की तैयारी थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग ई-रिक्शा में मवेशियों के साथ क्रूरता करते हुए तस्करी कर रहे हैं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

सूचना मिलते ही भखारा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम इर्रा तालाब के पास दबिश दी। पुलिस ने मौके पर ई-रिक्शा को रोककर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने ई-रिक्शा से 5 मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मवेशियों को बेहद अमानवीय तरीके से परिवहन किया जा रहा था।

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों से पूछताछ कर मवेशियों को कहां ले जाया जा रहा था और इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मवेशी तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की भी कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts