धमतरी में 4 भालुओं का हमला: दो युवकों को बनाया निशाना, एक गंभीर रूप से घायल
धमतरी के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में चार भालुओं ने दो युवकों पर हमला कर दिया। एक युवक भागकर बच गया, जबकि दूसरा घायल हो गया और उसका नगरी अस्पताल में इलाज कराया गया।
बिलासपुर कोर्ट परिसर में दो वकीलों के बीच मारपीट, दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज
बिलासपुर जिला न्यायालय परिसर में पुरानी रंजिश को लेकर दो वकीलों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल: CM विष्णु देव साय ने सेवा और विकास कार्यों का किया उल्लेख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके राजनीतिक सफर, जनकल्याणकारी योजनाओं, जनजातीय विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल तकनीक और विकसित भारत के लक्ष्य से जुड़े विभिन्न कार्यों का उल्लेख किया।
PM Modi Birthday: विष्णु देव साय समेत कई मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर CM विष्णु देव साय समेत कई मुख्यमंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने पीएम मोदी के स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश के विकास की कामना की।
कांकेर में नाबालिग से गैंगरेप: सोशल मीडिया से हुई थी आरोपी से पहचान, चार आरोपी गिरफ्तार
कांकेर में 17 वर्षीय नाबालिग से चार युवकों द्वारा कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता को सड़क किनारे से बरामद कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
CGPSC 2025 इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे साक्षात्कार, अपरिहार्य कारणों से टला आयोजन; नई तारीख का इंतजार
CGPSC राज्य सेवा परीक्षा-2025 के इंटरव्यू स्थगित कर दिए गए हैं। साक्षात्कार 20 सितंबर 2026 से शुरू होने थे, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते आयोजन टाल दिया गया है। आयोग ने अभी नई तारीख घोषित नहीं की है।
मुख्यमंत्री साय का आज व्यस्त कार्यक्रम, श्रमिक महासम्मेलन से किसान-मजदूर सम्मेलन और आशीर्वाद का दीप कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 17 सितंबर को रायपुर में भगवान विश्वकर्मा पूजा, श्रमिक महासम्मेलन, किसान-मजदूर सम्मेलन और ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम समेत विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एम्स रायपुर में सड़क हादसे के घायलों से की मुलाकात, बेहतर इलाज के दिए निर्देश
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए सड़क हादसे के घायलों से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एम्स रायपुर पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेकर घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, CM साय ने कहा- न्याय की हुई जीत
झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में जगदलपुर की विशेष NIA अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई। फैसले के बाद CM विष्णुदेव साय ने इसे “न्याय की जीत” बताते हुए हमले में जान गंवाने वाले नेताओं, सुरक्षाकर्मियों और आम नागरिकों को श्रद्धांजलि दी।
सरगुजा से अयोध्या तक आस्था का सफर, 850 श्रद्धालु रामलला दर्शन के लिए रवाना
श्री रामलला तीर्थ दर्शन योजना के तहत सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से काशी और अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। अब तक 62 ट्रेनों से 52 हजार से अधिक तीर्थयात्री योजना का लाभ लेकर रामलला के दर्शन कर चुके हैं।



