मंगेतर को दोस्त के साथ देख भड़का युवक, कार के बोनट पर चढ़ा; 200 मीटर बाद गिरकर मौत
रायपुर में मंगेतर को उसके दोस्त के साथ देखकर युवक ने विवाद के दौरान कार के बोनट पर चढ़कर उसे रोकने की कोशिश की। कार करीब 200 मीटर तक चलने के बाद युवक सड़क पर गिर गया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। मामले में
महासमुंद में वैद्य फूड प्रोडक्ट पर खाद्य विभाग का छापा, 300 किलो पनीर सील
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में खाद्य विभाग ने वैद्य फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री पर देर रात छापा मारकर करीब 300 किलो तैयार पनीर सील किया है। शिकायत के बाद करीब तीन घंटे चली कार्रवाई के दौरान पनीर के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की
उज्जैन में नागपंचमी की धूम, आधी रात खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट; 24 घंटे होंगे दर्शन
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट नागपंचमी पर मध्यरात्रि 12 बजे खोले गए। यह मंदिर साल में सिर्फ एक बार 24 घंटे के लिए खुलता है। दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।
बिलासपुर में किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, मारपीट और धमकी के आरोप; दोनों पक्षों पर FIR दर्ज
बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग FIR दर्ज कर जांच
बांगो डैम में दोस्तों से लगी शर्त, युवक ने लगाई छलांग, 48 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; NDRF का रेस्क्यू जारी
कोरबा के मिनीमाता बांगो बांध में दोस्तों से शर्त लगाकर छलांग लगाने वाला 24 वर्षीय युवक रंजीत यादव 48 घंटे बाद भी लापता है। युवक की तलाश के लिए NDRF की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है। बांध का जलस्तर 94 प्रतिशत पहुंचने के बाद प्रशासन ने भी अलर्ट जारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम: जशपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए रायपुर पहुंचेंगे
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 17 अगस्त 2026 को जशपुर जिले के ग्राम बगिया से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे हेलीकॉप्टर से रायपुर पहुंचकर शाम 4:35 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘कांग्रेस मुख्यालय में हुआ बड़ा पाप’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के कथित तौर पर रोके जाने को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।
धमतरी में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जाए जा रहे 5 मवेशी बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार
धमतरी के भखारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशी तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए ई-रिक्शा से ले जाए जा रहे 5 मवेशियों को रेस्क्यू किया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।
मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक कैंसर उपचार सुविधाओं से प्रदेश के मरीजों को जांच, उपचार और आवश्यक चिकित्सा सेवाएं एक ही परिसर में मिल सकेंगी।
अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व से छत्तीसगढ़ को मिली नई पहचान : मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व और संकल्प से छत्तीसगढ़ को नई पहचान मिली। उन्होंने कहा कि प्रदेश आज सुशासन, अंत्योदय और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।



