IGKV पेपर लीक मामला: कृषि मंत्री नेताम ने दिखाई सख्ती, तत्काल FIR और जांच के निर्देश
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में B.Sc. द्वितीय वर्ष का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले को कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने गंभीरता से लिया है। मंत्री के निर्देश पर FIR दर्ज कर 5 सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी गई है। मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य और परीक्षाओं की
रायपुर सप्लाई से पहले पकड़ी गई गांजे की खेप, 5 किलो 980 ग्राम गांजा जब्त; दो आरोपी जेल भेजे गए
कोंडागांव पुलिस ने रायपुर सप्लाई होने से पहले गांजे की खेप पकड़ ली है। चिखलपुटी नए बस स्टैंड से 5 किलो 980 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि एक नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।
त्योहारों से पहले महंगी हुई चीनी, 60 से 65 रुपये किलो पहुंचा भाव; बढ़ी आम लोगों की चिंता
त्योहारों से पहले चीनी के दाम में बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। छत्तीसगढ़ के बाजारों में शक्कर का भाव 60 से 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। कीमत बढ़ने से मिठाई और खाद्य कारोबार पर भी इसका असर पड़ सकता है।
चमोली सुरंग हादसा: मुख्यमंत्री साय ने मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख सहायता देने के दिए निर्देश
उत्तराखंड के चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के 4 श्रमिकों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक जताया है। मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायल दो श्रमिकों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोनपुर में शौर्य वाटिका का किया भूमिपूजन, 79 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम सोनपुर में शौर्य वाटिका का भूमिपूजन किया। इस दौरान 37 शहीद परिवारों का सम्मान किया गया और लगभग 79 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।
स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली के द्वारका स्थित छत्तीसगढ़ निवास में स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
Women’s Hockey World Cup 2026: गोलरहित ड्रॉ के बावजूद दूसरे दौर में पहुंची भारतीय टीम, इंग्लैंड का सफर खत्म
Women’s Hockey World Cup 2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। इस नतीजे के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने दूसरे दौर में जगह पक्की कर ली, जबकि इंग्लैंड का विश्व कप अभियान समाप्त हो गया। भारत अब तक टूर्नामेंट में अजेय है।
नए प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की मैराथन बैठक: कचरा पृथक्करण, स्वच्छता और नालंदा परिसरों के काम में तेजी के निर्देश
छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के नए प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने मैराथन बैठक लेकर कचरा पृथक्करण, स्वच्छता, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन और 38 नालंदा परिसरों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निगम आयुक्तों और सीएमओ को रोजाना वार्डों का भ्रमण करने को भी
रायपुर में सड़क हादसे का लाइव वीडियो: बस ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, बच्चा भी घायल
रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में यात्री बस ने स्कूटी सवार व्यक्ति और 3 साल के बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का CCTV वीडियो सामने आया है।
निर्माण कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता और समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान: मुकेश बंसल
लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने बिलासपुर परिक्षेत्र के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता, समय-सीमा और निर्माण कार्यों की कड़ी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मैदानी अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम दो दिन फील्ड में रहने को कहा गया।



