CG में शराब की ओवररेटिंग पर बड़ा एक्शन: 190 की शराब 200 में बेची, आबकारी विभाग ने अफसरों पर गिराई गाज
छत्तीसगढ़ में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बिक्री और अवैध शराब निर्माण के मामलों में आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। महासमुंद और कांकेर के मामलों में तीन आबकारी अधिकारियों को निलंबित किया गया है, जबकि दो अन्य अधिकारियों से जवाब मांगा गया है।
बस्तर में रातभर बारिश का कहर: स्कूलों की छुट्टी, नदी-नाले उफने; केशकाल घाट में लगा लंबा जाम
बस्तर संभाग में रातभर हुई तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। जगदलपुर में कई सड़कें जलमग्न हैं, जबकि केशकाल घाट में वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मौसम को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी घोषित की है।
CM साय का आज व्यस्त दौरा: कार से रायपुर से रवाना होकर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे जेटा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 11 सितंबर 2026 के कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर से जेटा जाएंगे, जहां पंचायत पदाधिकारी एवं सरपंच सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम को रायपुर लौटेंगे।
राज्यपाल-सीएम ने सपरिवार देखी ‘हनुमान अंश’, इसके बाद CM साय का बड़ा ऐलान—अब छत्तीसगढ़ में Tax Free होगी फिल्म
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में सपरिवार ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखने के बाद इसे छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और संत परंपरा पर आधारित फिल्में नई पीढ़ी को संस्कारों और मानवीय मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।
हॉस्टल-पीजी से स्कूलों तक होगा सेफ्टी ऑडिट, लापरवाही पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के सभी जिलों में हॉस्टल, पीजी, कोचिंग सेंटर, स्कूल और बड़े शैक्षणिक भवनों का तत्काल निरीक्षण एवं सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अवैध और मिलावटी शराब के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने को कहा है।
स्वास्थ्य से रोजगार तक, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, CM साय ने कलेक्टरों को दिए जरूरी निर्देश
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ में स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी 25 से अधिक गतिविधियां होंगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टरों को जनभागीदारी बढ़ाने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के साथ ही भुगतान संबंधी प्रक्रियाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बस्तर में सड़क निर्माण में लापरवाही पर PWD की बड़ी कार्रवाई, 6 ठेकेदारों पर गिरी गाज
बस्तर में सड़क और पुल निर्माण कार्यों में धीमी प्रगति व लापरवाही पर लोक निर्माण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 6 ठेकेदारों के पंजीयन का नवीनीकरण रोका गया, जबकि 2 ठेकेदारों का पंजीयन निरस्त किया गया है।
अंतागढ़ में BJP का बढ़ा कुनबा, 122 पंच-सरपंच समेत जनप्रतिनिधियों ने थामा भाजपा का दामन
छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 122 जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी नवप्रवेशियों का स्वागत करते हुए कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओं के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
इभानन ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, इंटरनेशनल बॉलिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक पर कब्जा
रायपुर के 22 वर्षीय इभानन ने हांगकांग में आयोजित स्पेशल ओलंपिक ईस्ट एशिया रीजनल बॉलिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। आज रात रायपुर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।



