नगरीय निकायों को एल्डरमैन निधि के 9.44 करोड़ जारी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिए सदुपयोग के निर्देश
राज्य शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एल्डरमैन निधि की पहली किस्त के रूप में 9 करोड़ 44 लाख 25 हजार रुपए जारी किए हैं। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को योजनाओं का समुचित लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए
नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में 74.88 करोड़ रुपए आबंटित 158 नगरीय निकायों को मिली राशि
छत्तीसगढ़ के 158 नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में कुल 74 करोड़ 88 लाख 17 हजार रुपए आबंटित किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने राशि आबंटन के आदेश जारी किए हैं।



