हाईकोर्ट डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 28 जून को, रायपुर के 35 केंद्रों में 9,856 अभ्यर्थी होंगे शामिल

हाईकोर्ट डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 28 जून को, रायपुर के 35 केंद्रों में 9,856 अभ्यर्थी होंगे शामिल

रायपुर, 22 जून 2026

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रिक्त डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा रायपुर जिले के 35 केंद्रों में आयोजित होगी, जिसमें कुल 9,856 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

प्रथम चरण (HDEO-26) परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, PAT/PVPT-26 प्रवेश परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक संपन्न होगी।

परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण 28 जून को सुबह 7:00 बजे से जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से किया जाएगा। प्रशासन ने परीक्षा के सुचारू एवं पारदर्शी संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

परीक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किण्डो को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के रोजगार अधिकारी केदारनाथ पटेल को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *