सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, बिजली विभाग की तीनों कंपनियों में 38 पदों के लिए निकली 1,501 रिक्तियां
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में 1,501 पदों पर भर्ती निकली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जारी भर्ती में कनिष्ठ अभियंता के 167 और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 609 पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन 6 नवंबर से शुरू हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम
छत्तीसगढ़ में पटवारी भर्ती को मंजूरी, 26 जिलों में भरे जाएंगे 200 पद, आवेदन की तारीख और योग्यता का इंतजार
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी मिली है। नियुक्तियां 26 जिलों में होंगी। पांच जिलों में 15-15 पद स्वीकृत किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की तारीख और पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार है।
सहायक शिक्षक भर्ती-2026 में बड़ा संशोधन: दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर, 2292 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती-2026 में बड़ा संशोधन किया गया है। अब दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित और सेरेब्रल पाल्सी श्रेणी के दिव्यांग अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे। भर्ती में कुल 2292 पद हैं।
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, सहायक ग्रेड-3 समेत 1600 से अधिक पदों पर भर्ती परीक्षा 10 जनवरी को होगी
छत्तीसगढ़ में समूह-2 के विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा 10 जनवरी 2027 को होगी। सहायक ग्रेड-3 के 1,206 समेत 1600 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
हाईकोर्ट डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 28 जून को, रायपुर के 35 केंद्रों में 9,856 अभ्यर्थी होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के लिए 28 जून को रायपुर के 35 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में 9,856 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जबकि सुचारू संचालन के लिए प्रशासन ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।



