रायपुर, 15 नवंबर 2026

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जनजातीय अस्मिता के महानायक को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने लोक भवन में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान और जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए उनकी जयंती पर मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस की सभी प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को विशेष रूप से जनजातीय भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोक भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts