छत्तीसगढ़ में आधार कार्ड की गलतियों का मुफ्त सुधार कराने की मांग, सर्व आदिवासी समाज ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को भेजा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सर्व आदिवासी समाज ने आधार कार्ड में नाम और जन्मतिथि की गलतियों को निःशुल्क सुधारने की मांग की है। प्रदेश उपाध्यक्ष ललित नरेटी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित प्रमुख पदाधिकारियों को ज्ञापन भेजकर पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाने और सुधार प्रक्रिया सरल बनाने की अपील की
नक्सल भय का अंत, अबूझमाड़ में फिर जीवंत हुई ‘घोटुल’ की गौरवशाली परंपरा
नक्सल प्रभाव में कमी और बेहतर सुरक्षा माहौल के बीच अबूझमाड़ में घोटुल की पारंपरिक संस्कृति फिर जीवंत होने लगी है। अंदरूनी गांवों में ग्रामीण प्राकृतिक सामग्रियों से घोटुल तैयार कर रहे हैं, जहां युवा लोकगीत, नृत्य, संगीत, सामाजिक अनुशासन और परंपराएं सीख रहे हैं।
नारायणपुर में धर्मांतरण को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 26 परिवारों ने घर से निकाले जाने का लगाया आरोप
नारायणपुर जिले के भरेंडा गांव में धर्मांतरण को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है। ईसाई समुदाय के 26 परिवारों ने गांव से बाहर निकाले जाने का आरोप लगाया है, जबकि ग्रामीण आदिवासी परंपराओं पर असर पड़ने की बात कह रहे हैं।



