रायपुर, 7 अक्टूबर 2026

प्रशासनिक कसावट और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। विभाग ने कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों का स्थानांतरण किया है।

तबादला सूची में 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी), 71 सहायक मानचित्रकार (सिविल), 10 अनुरेखक (सिविल) और 20 डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल हैं।

विभाग के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य विभिन्न स्थानों पर अधिकारियों-कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही निर्माण एवं विकास कार्यों की गति बढ़ाना बताया गया है।

तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग को उम्मीद है कि इस फेरबदल से निर्माण कार्यों की निगरानी और क्रियान्वयन में तेजी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts