रायपुर, 19 सितंबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर, अंबिकापुर और बिश्रामपुर के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस रायपुर से कार से रवाना होंगे और 11:25 बजे नवा रायपुर स्थित होटल मेफेयर लेक रिजॉर्ट पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे से 12:15 बजे तक 4th Annual BMC Chhattisgarh Cancer Conclave में शामिल होंगे। इसके बाद वे होटल से रवाना होकर पुलिस मुख्यालय हेलीपैड, नवा रायपुर पहुंचेंगे और दोपहर 12:25 बजे हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री का दोपहर 1:25 बजे अंबिकापुर के राजमोहिनी देवी गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज मैदान पहुंचने का कार्यक्रम है। वहां से कार के जरिए वे होटल ग्रैंड बसंत जाएंगे। दोपहर 1:40 बजे से 3 बजे तक ‘आगरा महाकुंभ 2026’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री का कुछ समय आरक्षित रहेगा। शाम 3:30 बजे होटल ग्रैंड बसंत से रवाना होकर 3:35 बजे राजमोहिनी देवी गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। यहां से 3:40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बिश्रामपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री शाम 3:55 बजे बिश्रामपुर के अय्यप्पा ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से कार द्वारा रेलवे स्टेशन मेन रोड, बिश्रामपुर जाएंगे। शाम 4:10 बजे से 4:30 बजे तक यहां उनका आरक्षित कार्यक्रम रहेगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे रेलवे स्टेशन मेन रोड से रवाना होकर 4:40 बजे अय्यप्पा ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे और 4:45 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री शाम 5:45 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद कार से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होकर करीब 5:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस पहुंचेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।



