रायपुर,17 सितम्बर 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को रायपुर और जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम निर्धारित है। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में भगवान विश्वकर्मा पूजा में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर में सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में आयोजित श्रमिक महासम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 से 11:30 बजे तक भगवान विश्वकर्मा पूजा में शामिल होंगे। इसके बाद 11:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आरक्षित समय रहेगा। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा प्रस्थान कर 12:05 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री 12:10 बजे से 1:30 बजे तक श्रमिक महासम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद 1:30 से 2:15 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 2:20 बजे बूढ़ापारा से प्रस्थान कर मुख्यमंत्री 2:40 बजे बीरगांव के बुधवारी बाजार पहुंचेंगे।

यहां मुख्यमंत्री 2:45 बजे से शाम 4:15 बजे तक भगवान विश्वकर्मा पूजा एवं किसान-मजदूर सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 4:20 बजे बुधवारी बाजार, बीरगांव से प्रस्थान के बाद वे 4:40 बजे महादेवघाट, रायपुर पहुंचेंगे।

महादेवघाट में मुख्यमंत्री शाम 4:45 बजे से 5:45 बजे तक ‘आशीर्वाद का दीप—महाआरती’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5:50 बजे महादेवघाट से रवाना होकर 6:05 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे और कुछ समय आरक्षित रहेगा।

शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर मुख्यमंत्री 6:35 बजे मरीन ड्राइव, तेलीबांधा तालाब पहुंचेंगे। यहां शाम 6:40 से 7:45 बजे तक ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 7:45 बजे तेलीबांधा तालाब से प्रस्थान कर 7:50 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts