रायपुर,16 सितम्बर 2026

राजधानी रायपुर के रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी में बुधवार सुबह नगर निगम की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी। निगम का अमला बिना नक्शा पास कराए बनाए गए मकानों पर कार्रवाई करने पहुंचा है। कार्रवाई के दौरान निगम अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात है।

जानकारी के अनुसार, रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी में करीब 40 मकान मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे। इन मकानों के निर्माण को लेकर आरोप है कि इन्हें बिना नक्शा स्वीकृत कराए बनाया गया है। नोटिस जारी होने के बाद अब नगर निगम की टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची है।

बताया जा रहा है कि निगम का अमला करीब एक दर्जन बुलडोजरों के साथ कॉलोनी में पहुंचा है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। नगर निगम की कार्रवाई शुरू होने के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts