रायपुर, 13 सितंबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए बेमेतरा पहुंचेंगे और यहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
सुबह 11:30 बजे रायपुर से होंगे रवाना
मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे। इसके बाद सुबह 11:40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए बेमेतरा के लिए प्रस्थान करेंगे।
बेसिक स्कूल मैदान में मुख्य कार्यक्रम
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर करीब दोपहर 12:20 बजे बेमेतरा पहुंचेगा। इसके बाद वे बेसिक स्कूल मैदान, बेमेतरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में भी शामिल होकर शिक्षकों का सम्मान करेंगे। मुख्य कार्यक्रम का समय दोपहर 12:20 बजे से 2 बजे तक निर्धारित है।
दोपहर 2:15 बजे रायपुर वापसी
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:15 बजे बेमेतरा से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 2:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान जिले में विकास कार्यों की सौगात के साथ शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों के सम्मान का कार्यक्रम प्रमुख रहेगा।



