रायपुर, 12 सितंबर 2026

भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय BOCW सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के निर्माण श्रमिकों के सुरक्षित, सम्मानजनक और समृद्ध भविष्य को लेकर विस्तृत मंथन किया जा रहा है।

सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे, मध्यप्रदेश के श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और छत्तीसगढ़ के श्रम सचिव हिम शिखर गुप्ता सहित विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ ने भी दर्ज कराई भागीदारी

राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह तथा मंडल सचिव गिरीश रामटेके ने किया।

सम्मेलन के दौरान विभिन्न राज्यों ने श्रमिक हित में लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं, श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों और नए नवाचारों से जुड़े अनुभव साझा किए।

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की जा रही है।

इस आयोजन का उद्देश्य देश के निर्माण श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुलभ और मजबूत बनाना है। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के अनुभवों और बेहतर कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान के माध्यम से श्रमिक कल्याण को नई दिशा देने पर जोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts