India’s Got Latent 2 विवाद: मुकेश छाबड़ा के खिलाफ शिकायत, Netflix India की भूमिका पर भी उठे सवाल
समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के हालिया एपिसोड में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पैनलिस्ट मुकेश छाबड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच के साथ Netflix India की कंटेंट समीक्षा प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
मुंबई से बस्तर जा रही महिला बाइक राइडर की सड़क हादसे में मौत, ट्रेलर से टकराई बाइक
मुंबई से बस्तर जा रहे 23 महिला बाइक राइडर्स के समूह में शामिल 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर की धमतरी जिले के मरकाटोला के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। ट्रेलर से टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल रिद्धि ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
NGT की सख्ती: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेल गतिविधियों पर अंतरिम रोक
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने भूजल उपयोग और जल संरक्षण नियमों की अनदेखी पर रायपुर समेत तीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमों में खेल गतिविधियों पर अंतरिम रोक लगा दी है। अब NGT की अनुमति के बिना यहां कोई खेल आयोजन नहीं होगा।



