रायपुर,29 अगस्त 2026

शहर में अब घर के बाहर या सड़क पर मवेशी खुले छोड़ना भारी पड़ सकता है। नगर निगम ने पशु मालिकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि वे अपने मवेशियों को बांधकर रखें और उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर खुले में न छोड़ें।

नगर निगम की टीम ने संतोषीनगर से भाठागांव और तरुण बाजार समेत शहर के कई इलाकों में कार्रवाई की। इस दौरान खुले में घूम रहे मवेशियों को लेकर पशु मालिकों को समझाइश और चेतावनी दी गई।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि इसके बाद भी सड़क पर खुले में मवेशी पाए जाते हैं, तो संबंधित पशु मालिक के खिलाफ नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम का उद्देश्य शहर की सड़कों पर खुले मवेशियों के कारण होने वाली यातायात समस्या और दुर्घटनाओं को रोकना है। निगम ने पशु मालिकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों की उचित व्यवस्था करें और सार्वजनिक स्थानों पर उन्हें खुला न छोड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts