रायपुर,22 अगस्त 2026

नवा रायपुर के ब्लू वाटर खदान में हो रही मौतों को लेकर सरकार ने गंभीर रुख अपनाया है। लगातार सामने आ रहे हादसों को देखते हुए ब्लू वाटर खदान को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया जाएगा। आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने इसकी जानकारी दी।

मंत्री ने बताया कि खदानों के चारों ओर फेंसिंग की जाएगी, ताकि लोगों की आवाजाही को रोका जा सके और भविष्य में होने वाले हादसों पर नियंत्रण लगाया जा सके। इसके लिए बाहर से आई टीम लगातार काम कर रही है।

पेपर लीक मामले पर भी बोले मंत्री

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में हुए पेपर लीक मामले में हुई गिरफ्तारियों को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। सरकार युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होने देगी।

उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी और साफ-सुथरी परीक्षा प्रणाली चाहती है। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

युवाओं से संवाद पर जोर

छत्तीसगढ़ के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के युवाओं से संवाद को लेकर मंत्री ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देना जरूरी है। युवाओं की बात सभी को सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं की समस्याओं को नहीं सुना जाएगा तो उनका समाधान कैसे निकलेगा।

AIIMS दीक्षांत समारोह के निमंत्रण पर दी प्रतिक्रिया

रायपुर AIIMS के दीक्षांत समारोह के आमंत्रण पत्र में स्थानीय सांसद, विधायक और महापौर का नाम नहीं होने के सवाल पर उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम तैयार करते समय प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts