नेपाल बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार: हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से जिंदा निकाले गए 2 मजदूर, 500 लोगों के फंसे होने की आशंका
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के 9 दिन बाद त्रिशूली हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से दो मजदूरों को जिंदा बचा लिया गया। इस रेस्क्यू के बाद सुरंग में फंसे अन्य लोगों के भी जीवित होने की उम्मीद बढ़ गई है।
नेपाल बाढ़ में मिले अज्ञात शवों को दफनाने की तैयारी, DNA सैंपल से होगी पहचान; 2,426 लोग अब भी लापता
नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद बरामद अज्ञात और लावारिस शवों को संक्रमण के खतरे के चलते दफनाने की तैयारी की जा रही है। शवों के DNA सैंपल और पहचान नंबर सुरक्षित रखे जाएंगे, ताकि भविष्य में परिजनों के DNA मिलान के जरिए उनकी पहचान कर शव सौंपे जा सकें।
बड़ी खबर: नवा रायपुर के ‘ब्लू वाटर’ खदान पर लगेगा प्रतिबंध, फेंसिंग कर हादसों पर लगेगी रोक; मंत्री टंक राम वर्मा का ऐलान
नवा रायपुर के ब्लू वाटर खदान में लगातार हो रही मौतों को देखते हुए सरकार ने इसे प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है। आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने बताया कि खदानों के चारों ओर फेंसिंग कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी।
छत्तीसगढ़ में बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, 18 अगस्त को टेबल-टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक ड्रिल
छत्तीसगढ़ में संभावित बाढ़ आपदा से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 18 अगस्त को राज्य स्तरीय टेबल-टॉप एक्सरसाइज और 20 अगस्त को व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।
भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश
प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और रेड-येलो अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने, राहत-बचाव की तैयारियां मजबूत रखने और संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं।
बिलासपुर-जांजगीर में बाढ़ पर सख्त हुए CM विष्णुदेव साय, राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा में अतिवृष्टि एवं जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने, प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।



