सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही पर पीडब्ल्यूडी के 13 अधिकारियों को नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब
सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज शिकायतों को बिना सारगर्भित टीप के बंद करने पर लोक निर्माण विभाग ने 13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर लिखित जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएम हेल्पलाइन 1076 की समीक्षा में सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर तहसीलदार निलंबित
छत्तीसगढ़ में सीएम हेल्पलाइन 1076 की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के पिपरिया तहसीलदार प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी को शिकायतों के निराकरण में गंभीर लापरवाही के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कबीरधाम निर्धारित किया गया है।
CM Sai सरकार की सख्ती: चार साल तक बीमा दावा लंबित रखने पर ओरिएंटल इंश्योरेंस तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट
CM Sai सरकार ने शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक लंबित रखने पर ओरिएंटल इंश्योरेंस को तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया।
बड़ी खबर: नवा रायपुर के ‘ब्लू वाटर’ खदान पर लगेगा प्रतिबंध, फेंसिंग कर हादसों पर लगेगी रोक; मंत्री टंक राम वर्मा का ऐलान
नवा रायपुर के ब्लू वाटर खदान में लगातार हो रही मौतों को देखते हुए सरकार ने इसे प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है। आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने बताया कि खदानों के चारों ओर फेंसिंग कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी।
15 दिन का अल्टीमेटम देकर तहसीलदार संघ ने रोका आंदोलन
नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ मारपीट मामले में पुलिस कार्रवाई और शासन के आश्वासन के बाद छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने सामूहिक अवकाश स्थगित कर दिया है। प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार 4 जून से नियमित कार्यों पर लौटेंगे



